ख़बरें / जानकारियाँ

मध्‍यप्रदेश गान

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

विंध्याचल सा भाल, नर्मदा का जल जिसके पास है, यहां ताप्ती और बेतवा का पावन इतिहास है। उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न सम्पदा जहां अशेष है, स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

क्षिप्रा में अमृत घट छलका, मिला कृष्ण को ज्ञान यहां, महाकाल को तिलक लगाने, मिला हमें वरदान यहां। कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विशेष है, हृदय देश का यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

चंबल की कल-कल से गुंजित, कथा तान, बलिदान की, खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की। भीमबैठका आदिकला का, पत्थर पर अभिषेक है, अमृतकुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

महेश श्रीवास्तव

डाउनलोड MP3

संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान अलंकरण समारोह

अश्विनी कुमार दुबे जी डॉ. विजया शर्मा जी, भोपाल श्‍यामसुंदर दुबे जी, हटा श्रीराम परिहार जी, खंडवा

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गणतंत्र के उत्सव ‘लोकरंग—2023’ के उद्घाटन अवसर पर 26 जनवरी, 2023 को रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागृह में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के विशेष आतिथ्य में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष-2021 डॉ. श्यामसुंदर दुबे-हटा, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष-2021 डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त-गोरखपुर, राष्ट्रीय इक़बाल सम्मान वर्ष-2021 सैयद तकी हसन आबिदी—हैदराबाद, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष —2021 डॉ.श्रीराम परिहार-खण्डवा एवं राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष-2021 जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल-डिंडौरी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशस्ति वाचन संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।